सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरामखोर


हरामखोर..............

वह पाश्चात्य परिधान पहिने सन-ग्लासेज लगाये, सुन्दर  महिला शोपिंग मॉल से निकलीपैसे के पर्चेसिंग पॉवर  से थैला पॉवरफुल हो गया था । उसके नाजुक हाथ भारी थैले के साथ सामांजस्य नहीं बिठा पा रहे थे।
वह पार्किंग  में खडी अपनी गाड़ी  की ओर बढ रही थी। उसके साथ एक परी सी नन्हीं बच्ची थीजिसके हाथ में
 एक नया टेडी-बिअर भी था। बच्ची की जिद्द के कारण माँ ने सामने के आइसक्रीम के काउंटर से अपनी हैसियत के हिसाब से मँहगी आइसक्रीम बच्ची के छोटे हाथ में थमा दी। लेकिन खिलौने और आइसक्रीम दोनों हाथों में होने के कारण बच्ची का संतुलन बिगड गया ।
आइसक्रीम जिसका रैपर अभी खोला भी नहीं गया थापास ही गंदगी के ढेर के पास गिर गई। महिला ने आइसक्रीम को एक नजर देखा और मासूम बच्ची के गाल पर एक चाँटा रसीद कर दिया। दण्ड पाकर बच्ची की आँखों से आँसूओं की अविरल धारा बह निकली। 
महिला बच्ची के कान ऐंठती हुई पार्किंग लॉन की तरफ बढ ही रही थी, की ठैले के समीप हड्डियों के  ढाँचा सरिके, एक मरियल से भूखेप्यासे भिखारी-लडके ने आइसक्रीम को उठाया और उसने अपनी मैली क
मीज के दामन से पहले आइसक्रीम के रैपर को अच्छे से साफ किया। लड़का पहली बाइट ले ही रहा था की महिला उस लडके के पास आई और बोली - अरे! हरामीमुफ्तखोर हराम की चीजों को ही चाट-चाट कर चटोरा हो गया लगता है ? चल पकड ये थैला !
भिखारी-लडके की डर से घिग्गी बंध गई ,डरा-सहमा वह भारी सा थैला कंधे पर उठाये पार्किंग लॉन की ओर महिला के पीछे-पीछे चलने लगा। मैं सोच रहा था- हरामी कौन है कृशकाय वदन लडका या आधुनिक संस्कारों में छिपा यह सुन्दर हुस्न?

कुमार महेश लालसोट, राजस्थान केसरी कलम
  


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Followers

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हम आगे बढ़ते जाएंगे

  हम आगे बढ़ते जाएंगे हम कालिका के लाल सकल, रज-रज मे हमारी गाथा हो  हम समाज का वो पौधा बनें  जो सुन्दर पुष्प खिलाता हो प्रयास हो हमारा  हम समाज का मान बनें  लिखे इतिहास हम हमारा  समाज की पहचान बनें  अब समाज के मान गौरव का भार हमारे कंधो पे  हो कठिनाईयों से लडने का साहस हमारे हाथों में  सफलता हासिल करे हम किसी भी विषय की पढाई मे पर मानवता हो धर्म हमारा  न छूटे किसी कठनाई में  आशीष, कमल जी हमारी  आशाओं की परिभाषा है  परिश्रम और संकल्प  हमारी सफलता की भाषा है आत्मविश्वास हे हमें  हम सफलता के शिखर पर जाएंगे  मेहनत और कर्मठता से हम स्वंय की पहचान बनाएंगे  संकल्प करना है हमको हम समाज मान बढ़ाएंगे  खूब पढ आगे बढ़ेगे  नया इतिहास रचनाएंगे  हम विवेक से काम करेंगे  सफलता को ही लक्ष्य बनाएंगे  इसी संकल्प को मन मे लिये  हम आगे बढ़ते जाएंगे    पंकज पंवार   केसरी कलम                 

स्वावलम्बन

  स्वावलम्बन प्रातः काल में प्रथम स्मरणीय , स्पर्शनीय मोबाइल ज्यों ही हाथ में आया तो 5 सितम्बर (शिक्षक दिवस) के पुनित अवसर पर प्रतिपल दर्शनीय वाट्सऐप व फेसबुक को   परिचित , अपरिचित शुभचिंतकों के शुभकामना संदेशों से भरा पाया। जीवन में अच्छी जगह की हसरत में लघु अध्यापन काल में भी कई विद्यालयों की खाक झानने के कारण हुए अनुभव , परिदृश्यों का एक चलचित्र मनोमस्तिष्क में ऐसा चला कि विचारों का काँरवा उस मनहूस दिवस पर आ ठहरा , जहाँ अपने परिवार और बच्चों के भविष्य की खातिर अपनी फितरत से इतर होकर जल्लात के घुट पीकर समझौतावादी बनना पडा था I आज हर स्कूल की दीवार का   वह कोटेशन साफ दिखाई पड रहा था , जिस पर लिखा हुआ था- “शिक्षक वह दीपक है , जो स्वयं जल कर दूसरों को रौशनी देता है। “   उस दिन से पहले तक मैनें राग-द्वेष , छल , कपट , ईष्र्या , निन्दा आदि दुर्गुणो विहिन विशुद्ध शिक्षक की भूमिका का निर्वहन करते हुए ज्ञान दान का महा पुनित कार्य किया है। उस शिक्षक दिवस को अभिनव सोच , सकारात्मक विचारों के प्रणेता , अति महत्वाकांक्षी   प्रधानाचार्य जी ने सभी स्टाफ साथियों को वृ...